featuredछत्तीसगढ़

जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण – छत्तीसगढ़ के समग्र विकास पर केंद्रित विभागों के स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

जांजगीर-चांपा 21 दिसम्बर/ छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के अंतर्गत 22 दिसंबर को जांजगीर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जनता को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विश्वास, गौरव, निर्माण के संकल्प के साथ सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टालों के माध्यम से देखने को मिलेगी एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा लगाए गए स्टाल में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसी तरह कृषि विभाग के स्टाल में किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान सीधे लाभ और प्रक्रियाओं को समझ सकें। स्कूल शिक्षा विभाग के स्टाल में डिजिटल और नवाचारी शिक्षा की झलक देखने को मिलेगी। आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम एवं विद्या जैसी योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट स्कूल – सशक्त छात्र – उज्ज्वल भविष्य” की अवधारणा का स्टाल गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में जिले के प्रयासों को दर्शाएगा।

महिला सशक्तिकरण, पोषण और संसाधन विकास पर फोकस करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में महतारी वंदन, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को सरल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने हेतु एक मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान