
जांजगीर-चांपा, 26अप्रैल 2026। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ पुलिस को ग्राम रोगदा में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां कई लोग ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹9,000 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- नकुल कश्यप (35 वर्ष)
- हरप्रसाद साहू (48 वर्ष)
- शरीफ मोहम्मद
- अनीष कश्यप (24 वर्ष)
- चितरंजन सारवा (52 वर्ष)
- कलेश्वर वैष्णव (40 वर्ष)
- गौरी शंकर (50 वर्ष)
- तिरीथ राम सारवा
- राम कुमार साहू (42 वर्ष)
- सियाराम साहू (42 वर्ष)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।



