Sunday, February 16, 2025

          अवैध रूप से पिस्टल लेकर घुमते हुए आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

          Must read

          आरोपी के कब्जे से पिस्टल, मैगजिन एवं 15 नग राउण्ड बरामद

          जांजगीर – चांपा। दिनांक 23.09.2024 को थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कृष्णा बीकानेर स्वीट्स के पास अवैध रूप से पिस्टल रखा है कि सूचना पर  पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS)  के निर्देशन में तत्काल रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपी करम सिंह, पिता- शेर सिंह, निवासी- रामनगर दारू भट्टी के सामने, चौकी – मानिकपुर, थाना- कोतवाली कोरबा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन एवं 15 नग राउण्ड बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 750/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 23.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

          उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर,उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर,गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

                More articles

                - Advertisement -

                      Latest article