featuredछत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंबिकापुर में प्रबुद्धजनों के साथ सुना केंद्रीय बजट; प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

देश की नारी शक्ति का प्रतीक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्डः ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ में रेलवे का कायाकल्पः 11 वर्षों में पूंजीगत व्यय में हुई 22 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि

विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने वाला दूरदर्शी बजट

अंबिकापुर 01 फरवरी 2026/   छत्तीसगढ़ शासन में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना और आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला मुख्यालय अंबिकापुर के सर्किट हाउस में नगर के प्रबुद्धजनों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स(CA), व्यापारिक संगठनों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट के तकनीकी पहलुओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड और राजनीतिक स्थिरता
बजट श्रवण के पश्चात मीडिया और जनसमूह को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो राजनीतिक स्थिरता आई है, उसी का परिणाम है कि सरकार इतने कड़े और दूरदर्शी निर्णय ले पा रही है।

छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे का ’स्वर्ण युग’
प्रदेश के संदर्भ में चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने विशेष रूप से रेलवे सेक्टर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय (Capex) में 22 गुना की वृद्धि हुई है। यह राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बजट के मुख्य आकर्षण और विजन
विकसित भारत 2047

श्री चौधरी ने कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को ’विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। समावेशी विकास (Inclusive Growth): पिछले 11 वर्षों में सरकार की नीतियों के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा (BPL) से बाहर आए हैं, जो हमारी समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आधुनिक तकनीक पर जोर

बजट में एआई (AI) मिशन, क्रिटिकल मिनरल्स, वाटरवेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेलवे जैसे भविष्योन्मुखी विषयों को प्राथमिकता दी गई है। पूंजीगत व्यय (capex): देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूंजीगत व्यय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस शानदार, लोक- कल्याणकारी और भविष्योन्मुखी समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्र सरकार का हृदय से अभिनंदन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

कार्यक्रम दौरान छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति  हरिमन्दर सिंह टिन्नी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल अपर कलेक्टर  सुनील नायक, एसडीएम फागेश सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button