featuredकोरबाछत्तीसगढ़

एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब लोगों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा की 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे ही दिन में बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश का भी दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के जरिए चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली। वहीं कोरबा की 70 वर्षीय मीरा बक्शी का भी बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबे समय से चल रहे दर्द से निजात दिलाई गई।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और जल्द ही वे बिना सहारे चलने लगे। नियमित फिजियोथेरेपी से उन्हें तेजी से रिकवरी मिली।
डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न कर समय पर इलाज कराना जरूरी है। एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी featured जिले में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया समझने के निर्देश featured Big..Breaking… फिर टूटा CSEB का राखड़ बांध,एक की मौत featured मंत्री  श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा रायफल शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ featured एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 128 लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान featured छत्तीसगढ़ में लू का असर तेज,आगे और बढ़ेगी गर्मी- विशेषज्ञों की चेतावनी और संतुलित खानपान की सलाह  featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन