कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई

मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त

8 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार जिसकी तलाश जारी

अपराध विवरण

अपराध क्रमांक: 27/2025 धारा 305(A), 331(4), 112(2) BNS

अन्य अपराध क्रमांक: 21/2025, 28/2025, 29/2025, 30/2025 धारा 303(2), 3(5) BNS

कोरबा। दीपका पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त की है और 9 लोगो को दिनांक 2/2/2025  को थाना लाया गया था। जिसमे 8 लोगों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया। जबकि जय सिंह पटेल  थाने से फरार हो गया। फरार आरोपी जय सिंह पटेल पर  पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर सरगर्मी से तलाश  की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. बृजपाल सिंह धनुवार उर्फ बर्बरीक पिता समार सिंह धनुवार (50 वर्ष), साकिन दीपका बस्ती

2. मनोज कुमार रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

3. विदेशी यादव पिता विशम्बर लाल यादव (26 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

4. अनिल यादव पिता पन्ना लाल यादव (27 वर्ष), साकिन तलाब पारा, दीपका

5. मनोज रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

6. मो. अफाफ पिता मो. मोबिन (23 वर्ष), साकिन अटल चौक, पसान

7. रूप नारायण गोंड पिता सुखलाल (21 वर्ष), साकिन लोकडहा, थाना पसान

8. समारू यादव पिता संतोष यादव (32 वर्ष), साकिन जांजगीर-चांपा

फरार आरोपी

जय सिंह पटेल,पिता मोहन सिंह पटेल (27 वर्ष), साकिन चारपारा, थाना कोतवाली, कोरबा

पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही है।


जप्त मोटर साइकिलों का विवरण

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 12 AR 1868, चेचिस नंबर: MBLHAR08788B9, इंजन नंबर: HA10A6HHB70491

2. होंडा साइन (ग्रे रंग) – CG 12 AK 4062

3. हीरो एचएफ डीलक्स (काला रंग) – बिना नंबर, चेचिस नंबर: HA11ESLSH06355

4. होंडा एक्टिवा स्कूटी (ग्रे रंग) – CG 12 AD 1400, इंजन नंबर: JFSOE86053547

5. हीरो पेंशन प्रो (काला रंग) – CG 12 AH 1687, चेचिस नंबर: MBLHA10AWDHK03902

6. बजाज बॉक्सर (हरा रंग) – चेचिस नंबर: DUFBM606672, इंजन नंबर: DUMBMGAA302

7. होंडा साइन (काला रंग) – CG 12 AG 5793, चेचिस नंबर: ME4JC652CF7016171, इंजन नंबर: JC6SE70048976

8. हीरो पेंशन प्रो (नीला रंग) – CG 12 BA 6954, चेचिस नंबर: MBLJAW021KHE00676

9. होंडा मोटरसाइकिल (चालू हालत में) – इंजन नंबर: JC73E-G-0102219

10. हीरो सीडी डिलक्स (लाल-काला रंग) – CG 12 N 3717, चेचिस नंबर: MBLHAMEH99K26116

11. बजाज पल्सर (लाल-काला रंग) – UP 53 BD 6135, चेचिस नंबर: MD2A11CJ6DCK88719, इंजन नंबर: DHZCDK81162

12. यामहा स्कूटी (सफेद-काला रंग) – CG 12 AJ 5130, इंजन नंबर: 2NC1134466

13. बजाज प्लेटिना (ब्लैक-रेड रंग) – CG 12 AJ 3907, चेचिस नंबर: MD2A6AV5KWD00587

14. होंडा एक्टिवा (ब्लैक रंग) – AV 31 BJ 4110, इंजन नंबर: JC440632514

15. होंडा लियो (ग्रे रंग) – CG 12 AV 7599, चेचिस नंबर: ME4JC717BJT002518, इंजन नंबर: JC71ET3003785

16. होंडा CB HERO (ग्रे-ब्लैक रंग) – CG 11 AK 3828, चेचिस नंबर: ME4KC239DH8009801, इंजन नंबर: KC23EC8414458

17. हीरो आई स्मार्ट (स्प्लेंडर I स्मार्ट) – CG 11 AJ 2123, चेचिस नंबर: MBLHA12ACGHE14412, इंजन नंबर: HA12EMGHE14951

18. बजाज CT 100 (लाल रंग) – बिना नंबर

पुलिस कार्रवाई का विवरण

पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  यू.बी.एस. चौहान, प्रभारी साइबर सेल कोरबा रविन्द्र कुमार मीणा (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका  प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सफल कार्रवाई की गई है।

प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गहन जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उपरोक्त चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


कोरबा पुलिस की अपील (मोटर साइकिल चोरी के संबंध में

कोरबा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि मोटर साइकिल चोरी जैसे अपराधों से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतें

1. मोटर साइकिल को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और यदि संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी वाले स्थान का चयन करें।

2. दोपहिया वाहन को लॉक करना न भूलें। केवल हैंडल लॉक ही पर्याप्त नहीं होता, इसके साथ डिस्क ब्रेक लॉक या अतिरिक्त सुरक्षा चेन का भी उपयोग करें।

3. वाहन पर GPS ट्रैकर लगवाएं, ताकि चोरी होने की स्थिति में उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।

4. यदि कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दे या वाहन के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

5. वाहन के सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें और खरीददारी के समय वाहन के नंबर व चेचिस नंबर की जांच अवश्य करें।

6. यदि आपका वाहन चोरी हो जाता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

7. चोरी के वाहन खरीदने से बचें। सस्ते दामों में मिलने वाले बिना दस्तावेज के वाहनों से सावधान रहें, क्योंकि यह अपराध में आपकी संलिप्तता का कारण बन सकता है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें,
कोरबा पुलिस आपके साथ है

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button