देश

आज चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों के घर आएगी सुख-समृद्धि, मां चंद्रघंटा पूरी करेंगी हर कामना

मेष राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मीठे का भोग लगाये, परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगा।

वृष राशि: आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये हैं। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल:जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

सिंह राशि: आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

कन्या राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

धनु राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता को कुमकुम का तिलक लगायें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, पशु सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा और आपका सानिध्य बढ़ेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें, आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button