कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा :ANM सरस्वती सस्पेंड, जन्म प्रमाण पत्र के लिए पैसे लेने की शिकायत जांच में सही मिली

कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देने और सुधार कराने के एवज में रुपये मांगने वाली ANM (ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता) को निलम्बित कर दिया गया है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मड़ई में पदस्थ ANM के बारे में शिकायत को कलेक्टर अजीत वसंत के संज्ञान में लाए जाने के तत्काल बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे। शिकायत को जांच में सही पाए जाने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश अनुसार निलंबन अवधि में इसका मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटगा, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा तय किया गया है।

बता दें कि कलेक्टर के निर्देश उपरांत पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम टीआर भारद्वाज के द्वारा ग्राम बंजारी में तहसीलदार को भेजा गया। उनके द्वारा पीड़ित महिला अमीषा धनवार सहित अन्य ग्राम वासियों के बयान दर्ज किए गए। इसी प्रकार जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, जनपद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गांव पहुंचकर अपने स्तर पर बयान दर्ज किया था।

ग्रामीणों ने बताया था कि एएनएम सरस्वती रजक के द्वारा इलाज करने और दवाई देने के नाम पर भी पैसे लिए जाते हैं। बिना पैसा लिए दवाई नहीं दी जाती। पीड़िता अमीषा धनवार पति समय लाल ने बताया कि उसने 12 किलो चावल बेचकर 500 रुपए इकट्ठा किया है लेकिन एएनएम मिल नहीं रही है। गांव के ही मेन प्रसाद धनवार ने बताया कि उसने अपने पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए 700 रुपए दिया था और दूसरे बच्चे के लिए 500 रुपए दिया उस पर भी गलती हो जाने पर सुधार करना पड़ रहा है जिसके लिए भी पैसे मांगे जा रहे हैं। राहुल ने बताया कि उसे 1500 रुपये की मांग की गई थी लेकिन पैसा नहीं होने की बात कहने पर 400 रुपये देने पर राजी हुई लेकिन 400 रुपये भी नहीं होने के कारण वह अपने बच्चों का प्रमाण पत्र अस्पताल से नहीं ला पाया है। ग्रामीण रामलाल ने बताया कि उसने 200 रुपये देकर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध करने के दौरान सरपंच, उप सरपंच व अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान