कोरबाछत्तीसगढ़

मेयर व कमिश्नर की युगलबंदी व उनके भगीरथ प्रयास से अब बदलेगी कोरबा की दशा व दिशा

मेयर इन काउंसिल की बैठक : शहर की स्वच्छता व नागरिक सेवाओं की बेहतरी हेतु इंदौर माडल पर कार्य करेगा निगम

निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में हुई विस्तार से चर्चा, लिया गया निर्णय – वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर निगम के अधिकारी कर्मचारी करेंगे कार्यो, सेवाओं व व्यवस्थाओं की मानीटरिंग, वार्डवार नियुक्त होंगे प्रभारी


कोरबा 25 जून 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा अब शहर की स्वच्छता, नगर के विकास व नागरिक सेवाओं की बेहतरी हेतु इंदौर माडल पर कार्य करेगा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के आपसी तालमेल व उनके भगीरथ प्रयास से अब कोरबा की तस्वीर बदलेगी, शहर की दशा व दिशा तय होगी। वार्ड के पार्षदों के साथ मिलकर अब निगम के अधिकारी कर्मचारी निगम से जुड़े कार्यो, सेवाओं व व्यवस्थाओं की सतत मानीटरिंग करेंगे तथा इस पर जमीनी स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करवाएंगे, इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों को वार्डवार जिम्मेदारी दी जाएगी।
मंगलवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई तथा शहर की स्वच्छता, विकास व निर्माण कार्ये, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कार्य करते हुए इसमें निगम के वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका व जवाबदारी दिए जाने, वार्ड पार्षदों का पूरा सहयोग व सुझाव लेने की दिशा में जमीनी कार्यवाही किए जाने के निर्णय लिए गए। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अभी हाल में सम्पन्न हुए अपने इंदौर प्रवास के संस्मरणों को साझा किया तथा इंदौर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े अनुभवों की जानकारी बैठक में रखते हुए कोरबा में भी इंदौर माडल पर कार्य करने तथा विशेषकर स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो में कोरबा को ’’ मिनी इंदौर ’’ का स्वरूप देने के भगीरथ प्रयासों को अमलीजामा पहनाने पर कार्य करने की इच्छाशक्ति को दोहराया।

वार्ड पार्षदों के साथ नियमित भ्रमण, निरीक्षण व मानीटरिंग

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि वार्डो में साफ-सफाई कार्यो, विकास व निर्माण कार्यो, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाईट आदि से जुडे़ कार्यो की सतत मानीटरिंग संबंधित वार्ड के पार्षदों की अगुवाई में निगम के संबंधित अधिकारी कर्मचारी करेंगे, संयुक्त भ्रमण, निरीक्षक व मानीटरिंग के दौरान वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण, निर्माण व मरम्मत से संबंधित कार्यो के प्रस्ताव, प्रगतिरत निर्माण कार्यो की गुणवत्ता परीक्षण व कार्यप्रगति, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी आदि से जुड़े कार्यो में मिले सुझावों पर धरातलीय कार्यवाही निगम के संबंधित वार्ड प्रभारी सुनिश्चित कराएंगे।

एम.आई.सी.में मिली विभिन्न कार्यो की स्वीकृति

मंगलवार को सम्पन्न मेयर इन काउंसिल की बैठक में नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो, साफ-सफाई कार्यो, पेंशन योजनाओं व सामाजिक सहायता से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें निगम क्षेत्र के 62 वार्डो की सफाई व्यवस्था का कार्य, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टी.पी.डी. क्षमता का सालिड वेस्ट मेनेजमेंट प्रोजेक्ट की कार्ययोजना, निगम के विभिन्न वाहनों, मशीनों के संचालन हेतु प्लेसमेंट पर आपरेटर, वाहन चालक, वाहन हेल्पर, क्लीनर, सुपरवाईजर आदि की स्वीकृति, सफाई व्यवस्था कार्य हेतु सफाई श्रमिकों की स्वीकृति, दादरखुर्द में सार्वजनिक रथयात्रा आयोजन में सहयोग, पेनल लायर की नियुक्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जल आवर्धन योजना फेस-1 का संधारण व संचालन कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं सहायिका की नियुक्ति, सामाजिक व सेवा भावी संस्था सेवा भारती को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने सहित निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो व सुशासन तिहार में प्राप्त मांग की प्रतिपूर्ति हेतु राशि की मांग करने के संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने आदि सहित विभिन्न नगर पालिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मेयर इन काउंसिल ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृतियॉं प्रदान की या आवश्यक निर्णय लिए।
बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, अरविंद वानखेड़े, अरविंद सिंह, रामकृष्ण सोनी आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button