कोरबाखेलछत्तीसगढ़

कोरबा: कबड्डी में चमक रहा पाली का दीपक चौहान

कोरबा-पाली। पाली ब्लॉक के ग्राम खुर्रूपारा के दीपक चौहान कबड्डी खेल में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर चमकने जा रहे हैं। इसके लिए वे इन दिनों कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र अमरैया चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में त तैयारी कर रहे हैं। यहां से 6 जनवरी को रोशनाबाद हरिद्वार उत्तराखंड में इनकी टीम 50 वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालक / बालिका चैंपियनशिप हरिद्वार उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेगी।

यहां बताना होगा दीपक चौहान ने मुश्किलों में भी हार नहीं माना और गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खेल में दम दिखाने जा रहे हैं। दीपक चौहान कोरबा जिले के पाली विकासखंड के एक छोटे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर अपना नाम और पहचान बना रहे हैं। यह ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। दीपक चौहान ने 2020 से गांव में पूर्व खिलाडियों के सानिध्य में प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया। उन्होंने लगातार प्रतिदिन 3 घंटे अभ्यास शुरू किया और एक बार शुरुआत करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनकी प्रतिभा और मेहनत रंग ला रही हैं । हालांकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनके पिता का बचपन में स्वर्गवास हो गया, इनकी मां ने आर्थिक तंगी का दंश झेल रोजी मजदूरी कर पालन-पोषण किया। दीपक चौहान अपने घर-परिवार, गांव खुरूपारा पाली के साथ छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करने जा रहे हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान