
जांजगीर, 27 जून 2026। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण शनिवार शाम देखने को मिला, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की जान बचाने के लिए योगिता बाली खापर्डे ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए उन्हें स्वयं शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, 27 जून की शाम करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम उदयबंद स्थित नव दुर्गा राइस मिल के पास एनएच मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई है। उस समय सीएसपी योगिता बाली खापर्डे थाना सारागांव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान में व्यस्त थीं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी ने बिना विलंब किए सारागांव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिनकी हालत नाजुक थी और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल शासकीय वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाकर उनका उपचार शुरू कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
सीएसपी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता का फर्ज निभाने में भी हमेशा आगे रहती है।
पुलिस अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने एक बार फिर जनसेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को साबित किया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































