छत्तीसगढ़

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ का शत प्रतिशत उठाएं लाभ – कलेक्टर

जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ आमजनों की समस्या एवं शिकायतों का समाधान

जनसमस्या निवारण शिविर में 361 हुए प्राप्त

जनपद पंचायत नवागढ़ की केरा ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ दूसरा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

जांजगीर चांपा 25 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकता एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबधित कुल 361 आवदेन प्राप्त हुए। साथ ही सभी आवेदनों को समय सीमा में दर्ज कराया गया है।

जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की योजनाएं आम नागरिक तक पहुंचे और उनका क्रियान्वयन शत प्रतिशत हो इसको लेकर जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्वस्थ जांजगीर-चांपा अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर विभिन्न बीमारियों की जानकारियां एकत्रित की जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है, इसके माध्यम से आप 5 लाख तक स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले की स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र निशुल्क बनाकर दिए जा रहे। इसी तरह निर्धारित आयु सीमा पूर्ण करने वाले बुजुर्गाे के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पी एम आवास योजना, एन आर एल एम योजना से आजीविका ऋण मेला, महात्मा गांधी नरेगा से गांव में परिसंपत्ति का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान किया जाय ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके। विभागीय अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। इस दौरान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। शिविर स्थल में जिला प्रशासन द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी आमजनों की दी गई। कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग आदि द्वारा जानकारी प्रदान की गई। शिविर में “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण किया।
शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से योजनाओं से लाभांवित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कलेक्टर आकाश छिकारा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने मौके पर ही किसान सम्मान निधि के संबध में आने वाले आवेदन का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान, पेंशन स्वीकृत पत्र, आयुष्मान कार्ड का वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स, जाल का वितरण, जाति प्रमाण पत्र का वितरण, पुस्तक एवं गणवेश वितरण, दिव्यांग बच्चो को छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्रओ को साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लखन लाल साहू, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, चंद्रकांत तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जनपद सदस्य मनीष केशरवानी, सरपंच लोकेश शुक्ला, संजू बंजारे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एस डी एम ममता यादव, जनपद पंचायत सीईओ अनिल झा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने किया कन्या छात्रावास का निरीक्षण

कलेक्टर आकाश छिकारा ने शासकीय कन्या छात्रावास केरा का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी छात्राओं से ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रावास में क्लोरिन दवाई और साफ-सफाई का विशेष रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहाँ शैक्षणिक माहौल विकसित करते हुए छात्राओं को समय पर अध्यापन कराने, विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के अलावा रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय रहने कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन दिये। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौध रोपण किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान