कोरबाछत्तीसगढ़

ट्रेलर वाहनो व ट्रको में डीजल चोरी करने वाले व लूटपाट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार

पूर्व में भी कर चुके है कई चोरी, लूट की वारदात

कोरबा।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र जटगा प्रभारी धनंजय सिंह नेटी व प्र0आर0 377 हिरावन सरुते आर0 698,37,122,766 के द्वारा प्रार्थी धरम यादव पिता श्रीराम नारायण यादव उम्र 39 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा जिला कोरबा का निवासी पुलिस सहायता केद्र जटगा उपस्थित आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.05.2024 को मैं अपनी ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी -04 एन0व्ही0 8357 मे चालक जावेद को बिजारी रायगढ़ से कोयला लोडकर जैतहरी पावर प्लांट म0प्र0 मे खाली करने भेजा था जो मेरा ड्राईवर जावेद मिस्त्री रात्रि 02.00 बजे लगभग मुझे फोन करके बताया कि मैं रायगढ़ से कोयला लोडकर जैतहरी पावर प्लाट जा रहा था कि ग्राम सिरकी बाम रोड़ में मेरे उक्त ट्रेलर को सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक सी0जी0 12 बी0सी0 3788 में सवार तीन लोग रूकवाकर मुझे ट्रेलर से नीचे उतार कर रात्रि 01.30 बजे अपने कब्जे में रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रेलर वाहन का चाबी निकाल कर ट्रेलर के डीजल टंकी से 60 ली0 वाली जरीकेन में भरकर बगल में रखे एक प्लास्टिक के ड्रम में खाली करते हुए मेरी ट्रेलर वाहन से लगभग 150 ली0 डीजल निकाले है तथा मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए मेरे पेंट के पैकेट में रखे 3000रूपये को जबरन लूट लिए है बताया तब मुझे घटना की जानकारी हुई लिखाया।

सूचना मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित किया गया। टीम ने मुखबीर की सूचना पर संदेही इन्द्रपाल साहू एवं शरद साहू को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ किया जो दिनांक घटना समय को घटना स्थल जुर्म घटित करना स्वीकार किये आहत से संदेहीयो की पहचान कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रमांक सी0जी012 बी0सी0 3788 क़ीमत 3 लाख रुपए व प्लास्टिक की 2 जारीकेन से भरा हुआ डीजल लगभग 100 लीटर क़ीमती 10000 रुपये तथा नगदी रकम 2000 रूपये कब्जे से बरामद किया गया है।

प्रकरण का एक अन्य आरोपी कलसाय यादव दिनांक घटना समय से घटना घटित कर फरार है जिसकी पता तलाश जारी है। मामले में आरोपीगण इन्द्रपाल साहू पिता जीवन साहू उम्र 22 वर्ष,शरद साहू पिता जीवन साहू उम्र 28 वर्ष दोनो साकिन साहू पारा कटोरी नगोई के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इन्द्रपाल साहू के खिलाफ पुर्व पू0स0केन्द्र जटगा में और थाना भटगाँव जिला सूरजपुर में 3 चोरी के मामले पंजीबद्ध है तथा आरोपी शरद साहू के खिलाफ पूर्व में थाना कटघोरा में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है तथा फरार आरोपी कलसाय यादव के खिलाफ पूर्व में थाना विश्राामपुर जिला सूरजपूर आर्म्स एक्ट और नकबज़नी के 2 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आदतन चोरी डैकेती करने वाले आरोपीगणो को न्यायिक रिमांण्ड पर मान.न्यायालय कटघोरा भेजा गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान