featuredकोरबाछत्तीसगढ़

मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहर में सुरक्षा का दिया संदेश

कोरबा, 25 जून। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश देना था।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी सहित थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों ने किया। जिला मुख्यालय में निकाला गया मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवरब्रिज के नीचे होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल ने पैदल मार्च कर नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में लगातार प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा जिले में आपसी विश्वास, भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत बनाना है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button