छत्तीसगढ़

नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,SP ने किया खुलासा

सायबर टीम जांजगीर / नैला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

चोरी की घटना में शामिल 03 मुख्य आरोपी सहित चोरी का पैसा रखने वाला 01 सहयोगी आरोपी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

सायबर सेल/थाना जांजगीर, चौकी नैला पुलिस द्वारा घटना स्थल से चारो दिशाओं में लगभग 600 सीसीटीवी फुटेज चेक करने बाद मिला सुराग बिलासपुर से जुड़ी तार

आरोपियों के कब्जे से नगदी 37236/ रूपया, जला हुआ मोटर सायकल किमती 50 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद

आरोपियों के विरुध्द धारा 303(2), 324 (4) (5), 238 (ग), 331 (4),305 (ए),317(2),3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

जांजगीर -चांपा। दिनांक 25.08.2024 दरमियानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दान पेटी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, जिसमे लगभग 90 हजार रूपया था। प्रार्थी प्रमोद कुमार तिवारी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 677/2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसी  दिनांक 25.08.2024 दरम्यिानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर के सामने रखे मो.सा. एच.एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी 11 एके 4750 कीमती 50,000 रू. को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी मनोज सूर्यवंशी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 679/2024 धारा 303(2).324 (4) (5),238 (ग), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

मंदिर की गई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। सायबर टीम/चौकी नैला पुलिस द्वारा राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के कुशल मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दौरान विवेचना सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में लगे सीसीटीव्ही को चेक करने पर तीन ब्यक्ति रेनकोट पहनकर अपने अपने चेहरा को कपड़े से ढका हुआ दिखा। घटना स्थल से सभी दिशाओं के सीसीटीव्ही फुटेज को चेक करने पर आरोपी घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी कर बलौदा होते हुए सीपत, बिलासपुर शहर जाना पता चला। इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा बिलासपुर जाकर संभावित स्थान में सीसीटीव्ही फूटेच को आसपास दिखाने पर एक व्यक्ति को धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर के रूप में पहचान करने पर संदेही धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू उसके सकुनत से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार वैष्णव, रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ मिलकर रात्रि में गतौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नैला रेलवे स्टेशन आना एवं नहरिया बाबा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी को चोरी करना तथा वापस जाने का साधन नही होने से वहां पर खड़े मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स को चोरी करना उसी मोटर सायकल से तीनो बैठकर बलौदा, सीपत होते हुए बिलासपुर जाना एवं साक्ष्य छुपाने के लिए चोरी का मोटर सायकल एवं पहने हुए रेनकोट को जला देना बताया।

प्रकरण के अन्य आरोपी विजय कुमार वैष्णव एवं रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर को उसके सकुनत से पकड़ा तीनो आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया जो आरोपियो के द्वारा चोरी का रकम को अपने साथी राजा ठाकुर उर्फ राज निवासी अशोक नगर खमतरई बिलासपुर के किराये के मकान में छुपाकर रखना बताया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से नगदी रकम 37236/ रूपया, मोटर सायकल (जला हुआ) कीमती 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद किया गया है तथा आरोपियों द्वारा शेष रकम को खा पीकर खर्च करना बताया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कुर्रे,  निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, चौकी प्रभारी नैला राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, शहबाज अहमद, अर्जुन यादव, चौकी नैला से सउनि आर.के. साहू, प्रआर. भीम श्रीवास, रूद्र कश्यप, आर संतोष प्रधान एवं एसीसीयू बिलासपुर से आर. तरूण केशरवानी का सराहनीय योगदन रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button