featuredकोरबाछत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर कोरबा पुलिस की अनूठी पहल, ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ के साथ मनाएं त्योहार

जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाएंगे नागरिक

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व को इस बार कोरबा पुलिस ने साइबर सुरक्षा से जोड़ने की पहल की है। ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के दिन ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ थीम पर विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क करना है।

अभियान के तहत पहले से संचालित सेल्फी एक्टिविटी को रक्षाबंधन की थीम पर नया स्वरूप दिया गया है। सेल्फी फ्रेम में साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियों को ‘जागरूकता की राखी’ के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

QR कोड स्कैन कर लें सेल्फी

कोरबा पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। नागरिकों को QR कोड स्कैन कर ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ थीम वाले सेल्फी फ्रेम के साथ फोटो लेने और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पुलिस का उद्देश्य इस गतिविधि को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव का संदेश घर-घर पहुंचे।

राखी के साथ साइबर सुरक्षा का संकल्प

रक्षाबंधन विश्वास, अपनत्व और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को डिजिटल दुनिया से जोड़ते हुए कोरबा पुलिस लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अपने परिवार व परिचितों को भी जागरूक करने की अपील कर रही है।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि वे ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें और इस अभियान में कोरबा पुलिस को भी टैग करें। साथ ही परिवार, मित्रों और परिचितों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।

कोरबा पुलिस का संदेश
“रक्षाबंधन त्योहार के साथ साइबर सुरक्षा बंधन भी मनाएं। ‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर, अपनों को साइबर सुरक्षित बनाएं।”

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button