featuredछत्तीसगढ़

विशेष लेख : जिले में पीएम-जनमन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

जशपुरनगर 2 मई 2026/ विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जिले में हो रहे प्रभावी क्रियान्वयन से निर्धारित लक्ष्य तीव्र गति से हासिल हो रहे हैं। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में यह योजना उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार करने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के विकास हेतु तैयार की गई पीएम-जनमन योजना को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुनियोजित कार्ययोजना के साथ लागू किया जा रहा है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह योजना विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के का उद्देश्य है।

जल जीवन मिशन से पहाड़ियों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

पहाड़ी एवं दुर्गम पी.व्ही.टीजी. क्षेत्रों में स्वच्छ जल पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। इसे देखते हुए पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत मास्टर प्लान तैयार किया गया। जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष गांवों में कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। पहले हैंडपंप पर निर्भर ग्रामीणों को अब नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है, उसे जलजनित बीमारियों से प्रभावी बचाव संभव हुआ है

वनधन केन्द्र सन्ना में फॉक्सटेल बाजरा प्रोसेसिंग यूनिट

सन्ना स्थित पी.व्ही.टीजी. वनधन केन्द्र में पीएम-जनमन योजना अंतर्गत फॉक्सटेल बाजरा को चावल में प्रोसेस करने हेतु आधुनिक मशीन स्थापित की जा रही है। इससे समुदाय को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रोसेस किया गया उत्पाद छत्तीसगढ़ स्टेट माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फेडरेशन के मार्ट एवं संजीवनी के माध्यम से देशभर में विपणन किया जाएगा, जिससे होने वाली आय सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

पीएम-जनमन अंतर्गत तेजी से हासिल किए गए लक्ष्य

  • 11 बहुउद्देशीय केन्द्र बनाया गया है
  • 1233 पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण, जहरीले जीवों एवं मौसम की मार से राहत
  • जशपुर पीएम जनमन योजना के तहत 17 आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए 1 करोड़ 98 लाख की राशि स्वीकृत
  • 1474 अविद्युतिकृत घरों में विद्युतीकरण, लक्ष्य के विरुद्ध 101 प्रतिशत उपलब्धि, 43 घर सौर ऊर्जा से हुए रोशन
  • 14 मोबाइल टावरों की स्थापना, आसान हुआ संपर्क
  • 146 कौशल एवं रोजगारपरक कार्य, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल
  • बने 3378 आधार कार्ड, 98 प्रतिशत टारगेट हुआ पूरा
  • बने 8135 आयुष्मान भारत कार्ड, 89.7 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण
  • बनाए गए 465 किसान क्रेडिट कार्ड, 97 प्रतिशत टारगेट पूर्ण
  • बैंगिंग गतिविधियों से जोड़ने खोले गए 3290 बैंक खाते, 96 प्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल
  • 5601 लोगों के बने जाति प्रमाण-पत्र, लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि हुई हासिल
  • 4070 हितग्राही पीएम किसान सम्मान निधि से हुए लाभान्वित, लगभग 99 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
  • 70 महिलाएं पीएम मातृत्व वंदन योजना से लाभान्वित, 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण
  • 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, बनाए गए 5830 राशन कार्ड,

पीएम-जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जिससे यह समुदाय तेजी से आगे बढ़ रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय