
बिलासपुर, 24 जून 2026। बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत थाना कोटा पुलिस ने मंगलवार को ग्राम भुंडा और ग्राम गनियारी में महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी एवं थाना कोटा पुलिस स्टाफ ने उपस्थित महिलाओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों, यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।
ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने समाधान किया। पुलिस ने महिलाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और सामाजिक अपराधों के प्रति सजग बनाकर सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































