छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ कोतरारोड़ पुलिस का शिकंजा, 17 लीटर महुआ शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर और निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़ की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम कांटाहरदी में दो अलग-अलग स्थानों पर आवाज शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब, शराब बिक्री रकम जप्त की है। 

     पहली कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर ग्राम कांटाहरदी में ओमप्रकाश सिदार (पिता: स्व. उमित सिदार, उम्र: 19 वर्ष, निवासी: ऊपर बस्ती डीपापारा) के घर पर छापा मारा गया। जहां 7 लीटर महुआ शराब, 3 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास,नगदी ₹150, कुल बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत ₹850 जप्त किया गया।

      दूसरी कार्रवाई

दूसरी सूचना पर समारू निषाद (पिता: स्व. बरातू निषाद, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: ऊपर बस्ती डीपापारा) के घर पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब (दो जरीकनों में) , 2 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, नगदी ₹100 कुल बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,100 जप्त किया गया है । इस  प्रकार दोनों मामलों में कुल 17 लीटर महुआ शराब और ₹250 नगदी बरामद की गई है।  आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, प्रवीण राज, संजय कुमार केरकेट्टा और महिला आरक्षक श्यामा सिदार ने सक्रियता दिखाते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पुलिस विभाग रायगढ़ जनता को आश्वस्त करता है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान