कोरबाछत्तीसगढ़

आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने सराफा व्यापारी के अंधे कत्ल का किया खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार,एक की सरगर्मी से तलाश

मालिक की हत्या की शिकन तक न दिखी माथे पर, सबके साथ दिखता रहा

पुलिस कप्तान की अगुवाई में बेस्ट टीम को मिली चुनौतीपूर्ण सफलता

पहचान छिपाने मार डाला,सूटकेस और हथियार फेंका,मोबाइल बरामद

14 टीम,80 स्टाफ,5 दिन की दिन-रात मेहनत रंग लाई

कोरबा। जिले में 5 जनवरी की रात शहरवासियों और व्यापारियों को दहला कर रख देने वाले घटनाक्रम में सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वे और उनकी अस्वस्थ पत्नी ही घर पर थे। घटना को रात 9:40 बजे से 9:59 बजे के मध्य 19 मिनट के भीतर अंजाम दिया गया और उन्हीं की क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 सीसी 4455 को लेकर फरार हो गए। साथ ही घर से सूटकेस, श्री सोनी का मोबाइल भी ले गए।
इस सनसनीखेज हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि नए एवं पुराने ड्राइवर ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिस मालिक ने पेट भरने का साधन और रोजगार दिया उसे ही मरते वक्त इनके हाथ नहीं कांपे। मालिक के भरोसे और विश्वास का कत्ल कर देने के बाद वर्तमान चालक आकाश पूरे समय लोगों के साथ घुलता-मिलता रहा। अंत्येष्टि से लेकर अन्य कार्यों में भी वह शामिल होता रहा। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन में से दो आरोपियों आकाश गोस्वामी व मोहन मिंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुराना ड्राइवर सूरज गोस्वामी (आकाश का बड़ा भाई) फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी कुआँभट्ठा के निवासी हैं।

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह चुनौतियों से भरा मामला था। CCTV फुटेज से आगे बढ़ते गए। दो संदिग्ध दिखे जो शाम 7:36 बजे पैदल दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर निकले नहीं। बाद में 10:59 बजे घर से कार में निकलते दिखे लोगों का हुलिया इनसे मिला। कार की तलाश के दौरान परसाभाठा बालको मार्ग में गाड़ी दिखी जो रिस्दा बस्ती से बरामद हुई। फिर इस रास्ते 360 cctv फुटेज को बारीकी से खंगालकर गाड़ी के रूट का पता लगाया। 10:01 से 10:22 बजे के बीच में उक्त कार के आने का रूट पता चला। इस बीच यह भी पता चला कि गाड़ी की पार्किंग तक खून की बून्द दिखी जिससे आरोपी के घायल होने का पता चला। मैनुवल पड़ताल में मोहन मिंज के चोटिल होने का पता चला। उसे हिरासत में लेने पर खुलासा हुआ।

कर्ज चुकाने के लिये दुकान में चोरी की थी योजना

चालक सूरज गोस्वामी पूर्व् चालक था और आकाश गोस्वामी वर्तमान चालक था। आकाश कर्ज में था। सूरज को पता था कि गोपाल के सूटकेश में चाबी रहती है। दुकान में चोरी की प्लानिंग थी और दुकान की चाबी सूटकेश में रहती थी। यह चाबी हासिल कर दुकान से जेवरात चुराने की योजना थी। चाबी चोरी करने की प्लानिंग 25 दिसम्बर को तैयार की गई थी। सूरज व आकाश दोनों भाई ने मिलकर योजना बनाई व मोहन मिंज आदतन बदमाश को शामिल किया। घटना दिनांक 5 जनवरी से एक सप्ताह पहले भी ये लोग चाबी हासिल करने घर तक गए थे लेकिन चहल पहल होने के कारण लौट आए। आकाश व सूरज को पता था कि पुत्र नचिकेता वर्क फ्रॉम होम रहता था लेकिन रविवार को शाम को दुकान जाता है।

मंदिर में छिपा था सूरज, देख लेने पर मारे गए गोपाल राय

घटना दिनांक 5 जनवरी की रात घर के पास खंडहर नुमा मकान में पहले से तीनों आरोपी छिपे थे। जैसे ही गोपाल राय को चालक आकाश ने घर मे छोड़ा और नचिकेता दुकान गया तो तीनों घर मे दीवार फांदकर घुसे। आपस में बातचीत करने के लिए किसी का मोबाइल और किसी के नाम का सिम इस्तेमाल किया गया। जब आरोपी घर में घुसे तब उस समय गोपाल राय पत्नी के कमरे में थे कि आरोपी अलग-अलग छिप गए। एक आरोपी सूरज घर के परिसर में मंदिर में छिप गया था जहां माथा टेकने पहुंचे गोपाल राय ने सूरज को देख लिया। इसके बाद सूरज की पहचान हो जाने से उसने आकाश को बताया व तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से गोपाल राय की हत्या कर दी। आदतन बदमाश मोहन ने गोपाल को पीछे से पकड़ा और सूरज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जान बचाने वे कमरे की ओर भागे। लगातार वार के कारण हथियार से मोहन का हाथ,उंगली जख्मी हो गया।

हमला करने बाद इधर सूटकेश में दुकान की चाबी है,इसलिए आरोपी सूटकेश लेकर भाग निकले। सूटकेश व हथियार को रास्ते मे नदी में फेंक दिया। गोपाल राय की पत्नी का मोबाइल बरामद हुआ है। सूटकेश व हथियार की बरामदगी गोताखोरों की मदद से की जाएगी। पुलिस ने आरोपी का खून सना जूता भी बरामद किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button