featuredकोरबाछत्तीसगढ़

लखनलाल को मिला नया सहारा,हादसे के बाद थमी रफ्तार, ट्राइसाइकिल मिली तो लौटी जिंदगी की गति

सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

कोरबा, 05 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता को राहत पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने की मंशा के साथ सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल से जनसामान्य में विश्वास और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।
शिविर में ग्राम बड़े बांका निवासी 28 वर्षीय लखनलाल यादव भी पहुंचे। लखनलाल पहले सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन 04 जनवरी 2023 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। इस दुर्घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्हें बैसाखियों के सहारे ही चलना-फिरना पड़ता था, जिससे दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
आज का दिन उनके लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से उनके जीवन में न केवल सुविधा आई है, बल्कि आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुशासन तिहार के माध्यम से मुझे बहुत बड़ी सहायता मिली है। पहले मुझे बैसाखियों और दूसरों के सहारे ही कहीं आना-जाना पड़ता था, लेकिन अब मैं अपने हिसाब से स्वतंत्र रूप से आ-जा सकूंगा।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय