featuredछत्तीसगढ़

विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से साझा किए अपने अनुभव

योजनाओं से मिले लाभ एवं उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया, मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

अंबिकापुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब सिलमा गांव में जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। तब विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करते हुए, उनका आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ एवं उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी सभी के समक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

लखपति दीदियों ने साझा किए अनुभव
जनचौपाल में लखपति दीदी महिमा एक्का ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वे बिहान स्वसहायता समूह से 2019 से जुड़ी हुई हूँ। मैंने समूह से 60 हजार का लोन लिया था, जिससे मैंने गांव में ही एक छोटा फूडकोर्ट शुरू किया, आज उस फूडकोर्ट के जरिए मैं अच्छी इनकम कर रही हूं। मेरी सालाना आय 2 से 2.5 लाख रुपए है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं लखपति दीदी संगीता तिर्की ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैंने लोन ले के पोल्ट्री फार्म खोला है, 2 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत करें आगे बढ़ें और करोड़पति बनें।
अर्चना तिग्गा ने बताया कि उनके पास खेती के लिए भूमि थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। समूह से जुड़कर मैंने लोन लिया और सीजनल खेती करना शुरू किया। अभी एक एकड़ में मैंने खीरा लगाया है, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है।

महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग आत्मनिर्भर हुई महिलाओं ने बताई अपनी कहानी

मुख्यमंत्री श्री साय के चौपाल में महतारी वंदन से मिल रही सहायता पर ग्राम कुनकुरीकला की सनिता पैंकरा ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग बच्चों को पढाने में लगाती हूं। साथ ही घर का राशन और साग-सब्जी के लिए भी मैं पैसों का उपयोग करती हूँ। पहले मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब महतारी वंदन योजना के कारण मुझे किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मैं अपनी मर्जी से इन पैसों का उपयोग कर सकती हूँ। इसके लिए मुख्यमंत्री को मैं हृदय से धन्यवाद देती हूं।
वहीं हितग्राही सुनीता तिग्गा ने कहा कि मुझे महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से मिलती है। इन पैसों को इकट्ठा करके मैंने एक छोटी सी किराने की दुकान खोली है। पहले मैं बहुत परेशान थी, लेकिन अब दुकान की बचत से अपने घर-परिवार का खर्च चलाती हूं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना राजेश और उनके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राजेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले उनका कच्चा घर था। बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था, बरसात में सबसे ज्यादा समस्या होती थी। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ और 2025 में पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। अब मैं पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी रहता हूं, आवास योजना हमारे लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने राजेश से अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से सुरेश प्रसाद को खेती किसानी में मिली सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही सुरेश प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत उन्हें सालाना 6 हजार रुपए मिल रहा है। अब उन्हें खेती कार्य के दौरान छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली राशि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान