featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 -जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण

निशक्तजन कार्तिकेय जायसवाल को मिला राशन कार्ड, अब खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

कोरबा, 07 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ आयोजित यह अभियान प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आवश्यक समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। ऐसा ही एक भावुक करने वाला उदाहरण कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी  कार्तिकेय जायसवाल के जीवन में देखने को मिला। वह निशक्तजन हैं और लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। शिविर में अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और उनकी समस्या का निराकरण करते हुए राशन कार्ड स्वीकृत किया गया। आज आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया।
राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई। वे बोल नहीं पाते, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और इशारों ने उनकी भावनाओं को सहज रूप से व्यक्त कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्तिकेय अपने माता-पिता के साथ निवास करते हैं। निशक्त होने के कारण वे कोई कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे में राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हो सकेगा और परिवार को खाद्यान्न संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुलभ तरीके से मिल पाएंगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान