featuredछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा के अजाक थाने को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार, ASI रामेश्वर यादव सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले के अजाक थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को उत्कृष्ट विवेचना, प्रभावी जांच एवं शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए राज्यस्तरीय “गुरु घासीदास पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

ASI रामेश्वर प्रसाद यादव ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए एक वर्ष के दौरान 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इसके साथ ही 15 से अधिक मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी विवेचना एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

उत्कृष्ट विवेचना और त्वरित कार्रवाई बनी पहचान

रामेश्वर प्रसाद यादव की कार्यशैली में शिकायतों का त्वरित निराकरण, निष्पक्ष जांच और प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई। उनके इसी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट विवेचना को राज्य स्तर पर सराहना मिली है।

उनके कार्यों को राज्यस्तरीय सम्मान मिलना जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

राज्यस्तरीय सम्मान से जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्यकुशलता को मिली नई पहचान।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button