
सक्ती। जिले के जोंगरा गांव में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का सक्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर महिला की हत्या की साजिश रची थी और उसे रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी जांच, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
जांच में खुलासा हुआ कि मृतका पूर्णिमा चौहान का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा चौहान के बीच लगातार विवाद होता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पूर्णिमा, मुरलीशंकर पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर पति-पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस के मुताबिक चम्पा और मुरलीशंकर ने राजेंद्र महंत से संपर्क कर 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। सौदे के तहत घटना के बाद 2 लाख रुपये आरोपियों को भी दिए गए थे। राजेंद्र महंत ने अपने साथियों गौरीशंकर सिदार, सुनील महंत, राकेश महंत, वेदप्रकाश उर्फ सोनू, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
योजना के तहत 26 जून को गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे, जहां गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने राजेंद्र महंत को जमशेदपुर (झारखंड) से तथा गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। बाद में अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक तथा नगदी राशि बरामद की है। घटनास्थल से पिस्तौल के तीन खाली खोखे भी जब्त किए गए हैं।

मामले में चम्पा चौहान, मुरलीशंकर चौहान, सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, राजेंद्र महंत, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सक्ती पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक लखनलाल पटेल, कमल किशोर महतो, अमित सिंह, उपनिरीक्षक सी.पी. कंवर सहित विशेष टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































