कोरबाछत्तीसगढ़

निगम द्वारा स्थापित शहर के वाटर एटीएम में नियमित उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत

कोरबा 19 मार्च 2024 । नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित कराए गए सभी वाटर एटीएम संचालित हो रहे हैं तथा निगम द्वारा इनमें नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वाटर एटीएम की नियमित मानीटरिंग किए जाने तथा सभी एटीएम में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये है।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विशेष कर ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के मद्देनजर विगत बर्षो से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वाटर एटीएम स्थापित कराए जाकर उनका संचालन किया जा रहा है ताकि विशेष कर ग्रीष्म ऋतु में राहगीरों व अन्य लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से प्राप्त हो सके, शहर के सी.एस.ई.बी.चौक, पुराने कोरबा शहर, टी.पी.नगर, बुधवारी, घंटाघर, आईटीआई चौक आदि स्थानों पर स्थापित एटीएम पूर्ण रूप से संचालित हो रहे हैं तथा इनमें नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button