
पहले ही दिन संयुक्त कार्रवाई में 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त, ड्रोन से होगी निगरानी
जांजगीर – चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए “Illegal Mining Task Force (IMTF)” का गठन किया गया है।
टास्क फोर्स के गठन के बाद पहले ही दिन राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने केवा घाट और शिवरीनारायण क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए 4 हाइवा वाहन और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करेगी तथा संबंधित आरोपियों पर खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान की निगरानी ASP उमेश कुमार कश्यप करेंगे। पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों और चिन्हित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि अब नदी घाटों और रेत खदानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
आमजन से सहयोग की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन या परिवहन की किसी भी सूचना को तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर दें, ताकि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































