देश

सोनम और राज के चैट से हुआ बड़ा खुलासा,पढ़े क्या बात हुई थी चैट में..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच राज व सोनम का चैट सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में हो रहे सनसनीखेज खुलासों ने हर किसी का दिमाग घुमा दिया है। सभी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या कोई लड़की दूसरे के इश्क में इतना पागल हो सकती है कि शादी के 5 दिन बाद ही अपने पति की हत्या की साजिश रच दे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

इस बीच नया खुलासा ये हुआ है कि, सोनम ने राजा से शादी करने के तीन दिन बाद ही उसे मारकर ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था। नया खुलासा सोनम और राज कुशवाह के बीच फोन पर हुई चैट से हुआ है। राज से की चैट में सोनम के लिए लिखा था- उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं। शादी से पहले से ही सोनम राजा से दूरी बना रही थी। लेकिन, लगातार ऐसी परिस्थितियां बनती गईं, जो सोनम और राजा को शादी के बंधन तक ले गईं।इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि सोनम ने अपनी शादी से पहले ही घर वालों को आगाज कर दिया था। उसने यह तक कह दिया था कि अगर उसकी शादी कराई गई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि सोनम ने अपनी शादी से पहले ही घर वालों को आगाज कर दिया था। उसने यह तक कह दिया था कि अगर उसकी शादी कराई गई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

राजा के भाई ने कहा- सोनम की मां राज के बारे में जानती थी

दरअसल, मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सोनम ने शादी के पहले ही अपनी मां को कहा था अगर शादी हो गई तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सोनम की मां को राज और सोनम के लव अफेयर के बारे में जानती थी। विपिन ने सोनम की मां को भी आरोपी बनाने की मांग की है।

सोनम ने 4 लाख रुपये की दी थी सुपारी

सूत्रों के मुताबिक, सोनम 9 लाख रुपये लेकर घर से निकली थी। सोनम ने 4 लाख रुपए की सुपारी दी थी। यह भी बताया जा रहा है कि सोनम बनारस से गुवाहाटी और फिर बिहार पहुंची। सोनम बनारस होकर नेपाल जाने की फिराक में थी। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद उसने बीच रास्ते मन बदल लिया और गाजीपुर में ढाबे पर पहुंच गई थी। यह पूरा केस और भी उलझता जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

भाभी ने कही ये बड़ी बात

राजा की भाभी वर्षा रघुवंशी ने बताया कि सोनम से जब पहली बार मुलाकात करने गए थे तो पूछा था कि राजा भैया पसंद है क्या? सवाल पर वह मुस्कुरा दी थी। वह अक्सर घर में मोबाइल पर बात या फिर चैट करती रहती थी। हमें लगता था कि ऑफिस का काम कर रही है। उसने कभी शक नहीं होने दिया कि वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। जब भी उससे बात करते थे तो हमेशा हंसकर मुस्कुरा कर जवाब देती थी और बात करती थी। सोनम के पास दो मोबाइल थे लेकिन हमारे पास एक ही नंबर था।

वीडियो कॉल पर प्रेमी को देखकर टूट गई ‘सोनम’

राज से पूछताछ कर रहे अफसरों ने कहा कि वीडियो कॉल कर सोनम से बात करवाएं। सोनम शुरुआत में सवालों को टालती रही। वह खुद को पीड़ित और असहाय बताने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जैसे ही कैमरा राज की तरफ कैमरा घुमाया सोनम देखती रह गई। उसे बताया कि राज और विशाल ने सब बता दिया है। सोनम फोन पर ही टूट गई और उसने राजा की हत्या में शामिल होना स्वीकार लिया। इसके बाद शिलांग पुलिस का एक दल गाजीपुर रवाना किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

वहीं राजा रघुवंशी मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट में बेरहमी से मौत देने का जिक्र है। रिपोर्ट में सिर पर दो गहरे घावों का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में कई तेज धार वाले हथियारों से किए गए घाव पाए गए हैं। लेकिन सिर पर लगे दो घाव सबसे गंभीर हैं। एक घाव सिर के सामने और दूसरा पीछे लगा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button