
50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद मिली सफलता, बलगी डकैती कांड से भी जुड़ा आरोपी
कोरबा। कोरबा पुलिस ने मानिकपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
मृतक चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को 6-7 जून की रात बोलेरो वाहन से कुचलकर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बलगी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी से दोनों मामलों में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।
कोरबा पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा आमजन की सतर्कता से अपराध नियंत्रण में और मदद मिलेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































