छत्तीसगढ़

अपने मताधिकार का उपयोग कर अवश्य करें मतदान – आकाश छिकारा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील

जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने जांजगीर-चांपा जिले के नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है। मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को गवाए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचन हेतु 11 फरवरी दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करें। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तिथि 17 फरवरी, 20 फरवरी व 23 फरवरी को अपने-अपने मतदान केन्द्र में निर्धारित तिथि में सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मताधिकार का उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शी निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। मतदान केंद्र में बिना डर व प्रलोभन के वोट करें। गांव, नगर, जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान