featuredकोरबाछत्तीसगढ़

NH पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बांगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरबा, 29 अप्रैल 2026। जिले में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक को धमकाकर नगदी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 9,500 रुपये लूटे थे।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीड़ित सलमान अंसारी (निवासी गढ़वा) 26 अप्रैल की रात अंबिकापुर से कोयला लेकर रायपुर जा रहा था। रात करीब 2 बजे हसदेव नदी के पास ट्रेलर में तकनीकी खराबी आने पर उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार दो युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने पहले वाहन के कागजात मांगे, फिर गाली-गलौज करते हुए चालक को कार में बैठा लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने 7,800 रुपये नगद और QR कोड के माध्यम से 1,700 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कुल मिलाकर 9,500 रुपये की लूट कर आरोपी फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बांगो पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम में से 800 रुपये बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

रौनक सिंह (20 वर्ष), निवासी तिफरा विद्युतनगर, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

कुनाल रजक (19 वर्ष), निवासी तिफरा विद्युतनगर, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

दोनों को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना बांगो प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। सउनि नरेंद्र डिसेना, आरक्षक जयप्रकाश यादव और रामगोपाल साहू का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने कहा कि आम जनता की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान