featuredछत्तीसगढ़

37 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का  समापन कार्यक्रम  ऑडिटोरियम हाल जांजगीर में सम्पन्न

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में अलग अलग जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का विभिन्न आयोजन कर लोगो को जागरुक किया गया था

कार्यक्रम समापन के अवसर पर गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं सड़क सुरक्षा मितानो को मेडिकल किट प्रदाय किया गया

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

निबंध प्रतियोगिता 

प्रथम स्थान साधना पाण्डेय, द्वितीय पूजा मिरी, दीक्षा साहू विवेकानंद उमवि जांजगीर

चित्रकला प्रतियोगिता

 प्रथम स्थान पूर्वशी साहू, द्वितीय दीपिका साहू, लीना साहू शा. उ.मा.वि. मड़वा

रंगोली प्रतियोगिता 

प्रथम स्थान पलक कश्यप, अनाया पाण्डेय, कीर्ति यादव, द्वितीय साक्षी राठौर, योगिता सूर्यवंशी, साक्षी साहू, तृतीय रचना बरेठ, चित्रा  यादव  डिस्टिनेशन स्कूल जांजगीर

वाद विवाद प्रतियोगिता

प्रथम साक्षी यादव, अनन्या राठौर, द्वितीय जेसिका तिवारी, पूर्वी कश्यप, तृतीय दीपशिखा यादव, श्रद्धा राठौर

जांजगीर- चांपा।।कलेक्टर जन्मेजय महोबे (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात यातायात उदयन बेहार, CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व एवं DSP अजाक सतरूपा तारम, निरीक्षक लालन पटेल यातायात की उपस्थिति में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को 37 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम ऑडिटोरियम हाल जांजगीर में किया गया।

पुलिस द्वारा माह जनवरी में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष भर में हुए सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया की जितनी हत्याएं जिले में वर्ष भर होती हैं उससे कहीं अधिक संख्या में सड़क दुर्घटनाओ में मृत्यु होती हैं। दुर्घटना में मरने वालों में बाइक चलाने वालों की संख्या सर्वाधिक 62% है। अतः इस वर्ष मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों, ट्रिपल सवारी और विशेष फोकस करते हुए प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट को पहले से ही चिन्हित करते हुए उन्हें NH, PWD और RTO के साथ मिलकर सुधारा जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हो, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थानावार कार्य योजना बनाई जाकर उस पर अमल किया जाएगा और साथ ही साथ आम जनता को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक जागरूक बनाया जाएगा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा यह बताया गया कि केवल यातायात पुलिस या परिवहन द्वारा कार्यवाही करने मात्र से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा, इसमें आम जनता की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होना अनिवार्य है जब तक जनता स्वयं जागरूक नहीं होगी और यातायात नियमों का पालन नहीं करेगी तब तक हमें दुर्घटनाओं को रोकने में पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं होगी अतः उन्होंने पूरे समाज को इसमें जागरूक होकर भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।

जांजगीर पुलिस की अपील

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, चार पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button