
नागरिकों की एकजुटता और प्रेस क्लब के समर्थन का असर; बिजली विभाग ने भेजी विशेष टीम, दो माह में नए सब-स्टेशन से जोड़ने का ऐलान

कोरबा, 6 अगस्त 2026। साडा कॉलोनी, जमनीपाली में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों की मुहिम आखिरकार रंग लाई। नागरिकों की एकजुटता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप तथा पत्रकारिता जगत के समर्थन के बाद बिजली विभाग ने समस्या के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया है।
साडा कॉलोनी के रहवासियों ने क्षेत्रीय महापौर को फोन के माध्यम से बिजली की गंभीर समस्या और बढ़ती परेशानी से अवगत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
महापौर के निर्देश और नागरिकों की एकजुटता के बाद बिजली विभाग के अधीक्षण ,अभियंता श्री सोनकर, डी श्री चौहान कार्यपालन अभियंता तथा सहायक अभियंता सहित अधिकारी साडा कॉलोनी स्थित अग्रेसन भवन पहुंचे और नागरिकों के साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा की।
15 दिन के लिए विशेष अभियंता की तैनाती
बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री सोनकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साडा कॉलोनी की बिजली व्यवस्था एवं मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए एक विशेष सहायक अभियंता को आगामी 15 दिनों के लिए तैनात करने की घोषणा की। साथ ही तकनीकी टीम को तत्काल प्रभाव से सभी तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने नागरिकों, पार्षद और प्रेस क्लब प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में हो रही ट्रिपिंग एवं तकनीकी खराबी को 15 दिनों के भीतर पूरी तरह दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
दो माह में नए सब-स्टेशन से जुड़ेगा क्षेत्र
बिजली विभाग की ओर से बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार साडा कॉलोनी की स्थायी बिजली समस्या के समाधान के लिए अगले दो माह के भीतर पूरे क्षेत्र को नए बिजली सब-स्टेशन से जोड़ने की योजना है। इसके बाद क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने दिया नागरिकों का साथ
इस पूरी मुहिम में प्रेस क्लब जिला कोरबा के अध्यक्ष नौशाद खान एवं प्रेस क्लब दर्री के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने नागरिकों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए महापौर एवं स्थानीय पार्षद सुखविंदर कौर के प्रति आभार जताया।
बैठक में साडा कॉलोनी की ओर से महेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (एल्डरमैन), परमिंदर सिंह,मधुर अग्रवाल, एस.एन. मुखर्जी, अशोक सिंह, बी.पी. श्रीवास्तव, रमेश सिंह, बजरंग मोहन दुबे, शैलेंद्र यादव, दुग्गल, सोमक गोस्वामी, सुलभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अजीक मुखर्जी, रमेश चूनाकर, के.आर. देशमुख, अक्षत अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल एवं मंदीर पाल सिंह सहित अन्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
नागरिकों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार 15 दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो प्रेस, जनप्रतिनिधि और नागरिक संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
नागरिकों की एकजुटता और दबाव के बाद बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में जनहित की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































