featuredछत्तीसगढ़

6वीं वाहिनी CAF उर्दना में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अधिकारियों ने दिया करियर मार्गदर्शन

रायगढ़, 2 जून 2026। 6 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) उर्दना में सेनानी निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम में उप सेनानी वर्षा मिश्रा, उप सेनानी अनिल विश्वकर्मा, सहायक सेनानी ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी एरमन खलखो सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। साथ ही उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर चयन, समय प्रबंधन, अध्ययन की रणनीति तथा सफलता के सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हाईस्कूल परीक्षा में:

  • कु. तमन्ना प्रधान (पुत्री एपीसी नीलमणी प्रधान) – 91%
  • गौरव निराला (पुत्र आरक्षक राजबल निराला) – 87.66%
  • कु. तमन्ना सूर्यवंशी (पुत्री प्रधान आरक्षक छोटेलाल सूर्यवंशी) – 87%
  • साहिल सिदार (पुत्र आरक्षक समीर सिदार) – 80%

हायर सेकेंडरी परीक्षा में:

  • अभिषेक यादव (पुत्र प्रधान आरक्षक मंजीत यादव) – 93%
  • कु. छाया कंवर (पुत्री ट्रेड आरक्षक ज्ञानसिंह कंवर) – 89.60%

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सक्रिय सहभागिता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बेहतर करियर की दिशा में प्रेरित करने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button