
कोरबा, 27 जून 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में गठित चार विशेष जांच दलों ने जिले के 14 से अधिक संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश देकर सघन जांच की।

अभियान के दौरान सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुड़ा, सरईसिंगार, कुचना मोड़, बरबसपुर, कटबिटला, भैसामुड़ा, राहडी, मुनगड़ी, आमाखोखरा, कसानिया, लखनपुर और धवईपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बरमपुर और पाली क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए एक टीपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए हरदीबाजार थाना एवं पाली थाना की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासकीय राजस्व को होने वाली क्षति को रोकना है। विभाग द्वारा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































