देश

मिश्रा जी की खुली पोल, बुर्का पहनकर रेस्टोरेंट पहुंच गईं मिश्राइन.. रंगे हाथों दूसरी महिला के साथ पकड़ा फिर…

न्यूज डेस्क। यूपी के महाराजगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने कतिथ तौर पर अपने पति को किसी और महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि न्यूज अग्रदूत डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

@SachinGuptaUP नामक यूजर ने एक्स पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, यूपी के जिला महराजगंज में मिश्रा जी की बीवी बुर्का पहनकर रेस्टोरेंट में पहुंच गईं। मिश्रा जी को गैर महिला संग पकड़ लिया। बीवी ने रेस्टोरेंट से विकास भवन तक खूब हंगामा काटा, पति सरकारी बाबू है। अब हंगामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पति की हरकतों से तंग आकर ऐसे किया पीछा

दरअसल, कुछ दिनों से मिश्रा जी की हरकतें अजीब थीं, इन बातों से तंग आकर पत्नी ने उनकी जासूसी शुरू की और एक दिन रंगे हाथों पकड़ने के लिए बुर्का पहनकर पीछा किया और थोड़ी देर बाद पति को एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए देखा, वे दो महिलाओं के साथ बैठे हुए थे। उन्हें देखकर पत्नी भड़क उठीं औऱ मोबाइल से पति का वीडियो बना लिया। इसके बाद वे पति को घसीटते हुए विकास भवन तक ले गईं। मिश्रा जी वहां दफ्तर में बाबू हैं।

ऑफिस में हंगामा होता देख अधिकारी ने बाबू को छुट्टी दे दी और घर भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि विवाद सुलक्षाकर ही ऑफिस आएं। पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मिश्रा जी गोरखपुर के रहने वाले हैं और विकास भवन के एक कार्यालय में बाबू पद पर कार्यरत है उनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

पत्नी का आरोप है कि पति बच्चों की परवरिश व गृहस्थी चलाने में उनकी मदद नहीं करता है। वह दूसरी औरतों के चक्कर में रहता है। अपनी कमाई घर के बाहर उड़ाता रहता है। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा होता है। हालांकि पति ने अपनी पत्नी के आरोपों को खारिज करता रहता रहा। कथित तौर पर वह बताता था कि वह कार्यालय के काम में ही वजह से परेशान रहता है।

इसके बाद पत्नी बुर्का पहनकर उसके पीछे-पीछे महाराजगंज आईं, पति को इस बात की जानकारी नहीं थी। लगभग 11 बजे पति एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। वहां दो महिलाएं एक टेबल के सामने बैठी थीं। वह भी वहीं पहुंचा और बैठ गया और महिलाओं से बातचीत करने लगा। उसी समय बुर्का पहने पत्नी भी रेस्टोरेंट में पहुंच गईं। वे पति का वीडियो बनाने लगीं। नकाब उठते ही पत्नी को देख पति दंग रह गए।

बुर्का हटाते ही मिश्रा की शॉक्ड रह गए

पत्नी यहीं नहीं रुकीं और पति का कॉलर पकड़ पैदल ही रेस्टोरेंट से विकास भवन ले गईं। ऑफिस में खूब हंगामा हुआ, लोगों ने भी वीडियो बनाए… पत्नी का आरोप है कि पति दूसरी महिलाओं के चक्कर में घर बर्बाद कर रहा था। हालांकि पति ने चुप्पी साधी हुई थी, विभाग के अधिकारी का कहना है कि यह घरेलू विवाद है। पति को ऑफिस से छुट्टी दे दी गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय