कोरबाछत्तीसगढ़

कॉफी प्वाइंट गर्लफ्रेंड को घुमाने गए युवक पर चाकू से हमला.. पुलिस कर रही जाँच …

कोरबा। जिले में बालको के आगे कॉफी पॉइंट घूमने गए युवक युवती पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, इतना ही नहीं दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां घूमने गए अन्य लोगों की नजर जब दोनों घायलों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में मुख्य कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। कोरबा जिले के शुक्लखार का युवक चंद्रभान देवपहरी अपने गर्लफ्रेंड के साथ से लौट रहा था, तभी कॉफ़ी पॉइन्ट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की बाद चाकू मारकर भाग निकला। आरोपी 2 लोगो के बारे में जानना चाह रहा था।

घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया तो आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन बाइक सवार युवक और युवती ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। इसी दौरान चाकू से गर्दन पर वार सहने के बावजूद लड़ते रहे। काफी देर बाद हमलवर ने युवक के हाथ को दांत से काट कर पर्स लेकर जंगल की ओर फरार हो गया। फिर कुछ देर बाद राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इस बारे में बालको नगर पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने हमलावर की खोज शुरू कर दी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button