featuredछत्तीसगढ़

मितव्ययिता को बढ़ावा देने कलेक्टर ने वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से ली समय-सीमा की बैठक

स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

निर्माण कार्यों की जानकारी जिले की वेबसाइट एवं निर्माण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 18 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शासन के मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन संबंधी निर्देशानुसार समय-सीमा बैठक की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आज समय-सीमा बैठक में केवल जांजगीर-चांपा मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी ही जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित रहें एवं शेष सभी अधिकारी, जिनमें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा तहसीलदार अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वान कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को वाहनों का उपयोग साझा व्यवस्था में करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठकें भी यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने कहा गया है।
कलेक्टर ने जिले में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी अनिवार्य रूप से जिले की वेबसाइट एवं निर्माण पोर्टल पर नियमित अपलोड करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के मंशानुरूप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपना आचरण एवं व्यवहार मर्यादित रखें तथा आम नागरिकों की समस्याओं और बातों को गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य नागरिकों की सेवा करना है और प्रत्येक अधिकारी को जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा सुशासन तिहार के तहत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की एवं शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकायों एवं संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि खराब हैंडपंपों एवं नल-जल योजनाओं की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले में अतिक्रमण हटाने अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button