कोरबा 09 नवंबर 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 हेतु रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किये गये है। नगर निगम कोरबा के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक के लिये आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा श्री सरोज महिलांगे, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये अधीक्षक भू-अभिलेख कोरबा श्री अमित झा और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक के लिये तहसीलदार बरपाली श्री राहुल पाण्डेय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये है।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् दीपका के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ीउपरोड़ा,तुलाराम भारद्वाज को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् दीपका राजेश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लिये नायब तहसीलदार दीपका श्री बंदेराम भगत और वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री ज्योत्सना टोप्पो को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद् कटघोरा के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा,रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये अति. तहसीलदार कटघोरा प्रियंका चंद्रा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पाली के लिये अनुविभागीय अधिकारी पाली सीमा पात्रे को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैकरा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पुर्णेन्दु तिवारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। और नगर पंचायत छुरीकला के लिये अति. तहसीलदार कोरबा किशोर शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये तहसीलदार अजगरबहार मनहरण सिंह राठिया तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
Sunday, November 29
नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.





