छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने  वाली फरार आरोपिया को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

बिलासपुर। दिनांक 10.01.23 को  प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने  दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका  कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति  सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों  को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने  दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से  नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लाख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा  चौक  के आस पास देखा गया है सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने  हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा ,सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक अजय शर्मा ,महिला आरक्षक इफरानी,फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button