कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

युवाओं को राष्ट्र के नंवनिर्माण व विकसित नव भारत के मुख्य धारा से जोड़ना ही मोदी की गारंटी है : सुश्री सरोज पांडेय

कोरबा | आज बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सरोज पांडेय ने रामपुर विधानसभा के नोनबिर्रा ग्राम में युवा मोर्चा के सभा मे पहुँची जहां उनका जगह जगह पर युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और बाइक रैली निकाली जिसमे बीजेपी नेत्री सरोज पांडेय भी शामिल हुई।

युवा मोर्चा के युवा जोहार कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने अपने अभिभाषण में युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों में चलते हुए राष्ट्र की सेवा करने में सहभागी बनने की बात कही।

साथ ही बीजेपी नेत्री ने युवाओ के लिए चलाए जा रहे केंद्र की मोदी सरकार के अनेक विजन व योजनाएं बताते हुए युवाओं के हित में सरकार की अनेक उपलब्धियों को भी गिनाया जिसमे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को सर्वाधिक मौका देने वाली सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओ को हर एक क्षेत्र में नए नए अवसर देते रहते है जिससे हमारे देश का युवा अपने हुनर से कामयाबी पाकर प्रतिनिधित्व कर सके वह किसी भी कारण से बंचित नही हों सके।

सरोज पांडेय ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दाबा करते हुए कहा कि हमारे सरकार में संकल्प पत्र में युवाओ के लिए हितकारी योजना बनाई गई है जिससे प्रत्येक युवा अपने श्रम व कौशल से अपनी नई दिशा तय करेगा और भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनेगा।

सरोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी भाजपा की केंद्र सरकार 400 पार सीटों से बनने वाली है जिसमे युवाओ को अनेक नए अवसर देना ही मोदी की गारंटी है।

सरोज पांडेय ने CGPSC घोटाले में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के CGPSC घोटाले में वही लोग सफल हुए जो कांग्रेस नेता के पुत्र या बड़े अफसर के पुत्र रहे हो। इस घोटाले में हम शांत बैठने वाले नही इसकी जांच हमारी सरकार ने CBI को सौंपा है और इसमे दोषी हर वह व्यक्ति सजा का हकदार होगा।

हमारे प्रदेश के युवाओ ने ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में प्रदेश से उखाड़ फेकने का काम किया है और अब छत्तीसगढ़ का हर युवा लोकसभा में मोदी सरकार बनाने का मन बना लिए है।

साथ ही बीजेपी प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से युवाओ को भाजपा की मोदी सरकार चुनने का आवाह्न भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, आदिवासी नेता व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कँवर, भाजपा कोरबा ज़िलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, ज़िला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, युवा मोर्चा, कोरबा प्रभारी गोपाल साहू, ज़िला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष,पंकज सोनी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत, प्रीति सोनी सहित तमात पदाधिकारी व युवा मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान