Saturday, July 27, 2024

    एचटीपीएस संयंत्र में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह

    Must read

    कोरबा:- हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा (पश्चिम) में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अभियंता के. के. डोंगरे द्वारा किया गया।


    राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के दौरान समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को औद्यौगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार की शपथ दिलाई गई।

    हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना

    राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अवसर पर संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरुकता में अभिवृद्धि हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रश्नोत्तरी, नारा प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता एवं गृह व्यवस्था प्रतियोगिता आयोजित की गई।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बतौर विशिष्ट अतिथियों में अति. मुख्य. अभि.(एस. एंड पी.) – ए. के. सिन्हा, अति. मुख्य. अभि.(एस. एंड एस. सी.)- अशीष श्रीवस्तव, अति. मुख्य. अभि.(संचा. एवं संधा.)- हेमंत सिंह, अति. मुख्य. अभि.( टी. एंड एस. एस.)-एम. के. गुप्ता, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ – के. के.कुरनाल शामिल हुए।

        More articles

        Latest article