Thursday, May 1, 2025

        आईटी कैरियर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

        Must read

          कोरबा। स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को आईटी कैरियर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर जैलगांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दर्री के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

          इसमें सभी छात्र छात्राओं द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

          इस प्रतियोगिता में अच्छे भाषण देनेवाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेट कर प्रोत्साहित किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रवि साहू को द्वितीय स्थान ज्योति को तृतीय स्थान अंजलि कुर्रे को एवं क्रमशः सात्वना पुरस्कार गोपाल यादव मुकलेश को अतिथियों के हाथों भेंट किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया गया।

          इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल,आयोजन कर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर,उपाध्यक्ष उमेश तिवारी,महामंत्री युवा मोर्चा किशोर साहू सहित आईटी कैरियर के संचालक व भाजपा मंडल दर्री के महामंत्री मनोज लहरे,शिक्षिका उषा साहू, सहायक शिक्षिका प्रतिमा खरवार मंगेश भारिया, युवराज, चंचल यादव,एलेन फल्क, नीतीश श्रीवास, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राया उपस्थित थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article