
अकलतरा क्षेत्र से आरोपी रजत दीवान गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 26। नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में जांजगीर- चांपा जिले की थाना अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रजत दीवान के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रजत दीवान ने उससे जान-पहचान बढ़ाई। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना अजाक में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में DSP अजाक सतरूपा तारम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी की और उसे जल्द ही पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में DSP अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे एवं थाना अजाक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































