featuredछत्तीसगढ़

अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच

सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत जर्वे च एवं नगर पालिका चांपा में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का निरीक्षण, योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने नागरिकों से की अपील

शिविर में पात्र हितग्राहियों को तत्काल आधार अभिलेख, पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड, रोजगार कार्ड, किसान किताब आदि का किया गया वितरण

जांजगीर-चांपा 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज जिले के नगर पालिका चांपा के वार्ड क्र. 20 छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) एवं जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे च के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए और विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, राशन कार्ड, मनरेगा रोजगार कार्ड, आधार अभिलेख, श्रम काडर्, जाल, आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड प्रदान किए गए। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही शिविर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ईसीजी सहित मूलभूत ईलाज की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत जर्वे च में आयोजित शिविर में कुल 903 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 856 मांग एवं 47 शिकायत से संबंधित है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष  शारदा देवांगन,अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही मंच पर प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान इस शिविर के माध्यम से किया जा रहा है तथा अंतिम व्यक्ति तक समस्याओं का निराकरण पहुंचाना ही सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
शिविर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा प्राप्त मांगों एवं आवेदनों पर आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोग आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है आप सभी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

सुशासन तिहार में मनरेगा के क्यूआर कोड और सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण का केंद्र

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता एवं तकनीकी नवाचार की पहल देखने को मिली। शिविर के दौरान क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से स्कैन कर संबंधित पंचायतों में संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से मनरेगा के कार्यों, स्वीकृत योजनाओं एवं प्रगति संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध होने पर लोगों ने इसकी सराहना की। शिविर में आकर्षण का एक अन्य केंद्र सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाई।

19 मई को नगर पंचायत शिवरीनारायण एवं ग्राम पंचायत बंसुला में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

 सुशासन तिहार अंतर्गत 19 मई को नगर पंचायत शिवरीनारायण के सतसंग भवन में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत शिवरीनारायण के शिविर में वार्ड 01 से 15 कुल 15 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला में आयोजित होने वाले शिविर में कुल 18 ग्राम पंचायत शामिल होंगे। जिनमें सोनाईडीह, गोंविदा, करनौद, नक्टीडीह, चोरहादेवरी, तालदेवरी, बोरसी, गतवा, सिलादेही, देवरानी, बंसतपुर, देवरहा, बिर्रा, कपिस्दा, बंसुला, सेमरिया, बनडभरा, सोनादह ग्राम पंचायत है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त