Sunday, April 20, 2025

        28 को भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली

        Must read

          भारतीय जनता पार्टी के टीपी नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक, बनाई गई रणनीति



          कोरबा। 28 जनवरी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कोरबा नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम से सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
          गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों की सूची जारी कर दी है। रविवार की देर शाम पार्टी जिला कार्यालय में नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री, कोरबा निगम चुनाव प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, संयोजक अशोक चावलानी, सहसंयोजक डॉ राजीव सिंह, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में नामांकन रैली को लेकर बैठक हुई। 28 जनवरी की सुबह 10 बजे से नामांकन रैली प्रारंभ होगी। नामांकन रैली को लेकर विस्तृत कार्य योजना बैठक में बनाई गई।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article