
रायगढ़, 11 जून 2026। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 9 जून को थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साकिर अली (45 वर्ष) निवासी तिवारी मटिहनिया, थाना बिसम्बरपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































