
कोरबा/दर्री। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल दर्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, महिला, किसान एवं युवाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, जिला मंत्री एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की पदाधिकारी पुष्पा कंवर, अधिवक्ता सरिता पाण्डेय, जिला महामंत्री स्वाति कश्यप, पार्षद एवं शक्ति केंद्र संयोजक फिरत राम साहू, वरिष्ठ नेत्री राधा महंत, हेमा पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरन्नुम निशा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष होमलाल भरिया, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, सरोज ठाकुर, मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे, महिला मोर्चा की सीमा गिरी, भगवती नीलमलकर, सावित्री यादव, सुनीता पांडे, रमला वर्मा, श्वेता अग्रवाल, मंजू राठौर, धनबई निर्मलकर, भगवती निर्मलकर, सुषमा पांडे, पुष्प गिरी, सुलेखा जायसवाल, शकुन राठौर, चित्रलेखा सपहा, हीरा टंडन, सविता पटेल, बबीता महंत, अनीता अपी सिंह, संध्या ठाकुर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































