Friday, October 18, 2024

      पहरिया सेक्टर में पोषण माह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

      Must read

      जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2023। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बलौदा परियोजना अंतर्गत सेक्टर पहरिया में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक ‘‘सुपोषित भारत संस्कार भारत व सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह थीम अनुसार आज पोषण व्यंजन प्रदर्शिनी का आयोजन सेक्टर पहरिया में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त हितग्राहियों को पोैष्टिक आहार, संतुलित आहार एवं मिलेट्स से बने व्यंजन एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी बलौदा लक्ष्मीराव बाकोड़े, समस्त पर्यवेक्षक, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर प्रभारी निशा खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article