छत्तीसगढ़

कलेक्टर आकाश छिकारा ने किसान को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर किया धान खरीदी के महापर्व का शुभारंभ

कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने सरखों और अमरताल के उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

101 समितियों के अंतर्गत 129 केंद्रों के माध्यम खरीदी शुरू

जांजगीर-चांपा, 14 नवंबर 2024/ राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज धान का खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर आकाश छिकारा ने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नवागढ़ विकासखंड के सरखों और अकलतरा विकासखंड के अमरताल उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरखों उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये किसान को फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। है। 14 नवंबर से जिले के 101 सहकारी समितियां के अंतर्गत 129 धान उपार्जन केंद्रों में जिले के 126911 किसानों से धान खरीदी शुरू की गई है।

कलेक्टर छिकारा ने सरखों के उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में केन्द्र प्रभारी से चर्चा की और आद्रता मापी से स्वयं धान की नमी की जांच की। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर से उपार्जन केन्द्र में दर्ज पंजीकृत किसानों की जानकारी ली और एन्ट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने केन्द्र में उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि पंजीकृत किसानों का धान बेचने में सहयोग करे। कलेक्टर ने कहा कि खरीदे गए धान की कंप्यूटर में एंट्री और बारदानों की सिलाई उसी दिन की जाए। कलेक्टर ने कहा कि वास्तविक पंजीकृत किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। सतत निरीक्षण और धान के अवैध परिवहन पर निगरानी के लिए दल गठित किया गया है। उन्होंने इंटरनेट हमाल, पानी निकासी, पेयजल, बिजली, सुगम पहुँच मार्ग, चबूतरा सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने पहनाई माला तो गदगद हुए पूरनलाल

देशभर में छत्तीसगढ़ में धान का सर्वाधिक दाम मिलने से जिले के किसान काफी खुश हैं। किसान समिति एवं मोबाइल ऐप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से आसानी से टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

गुरूवार को उपार्जन केन्द्र सरखों में धान बेचने आए किसान  पूरनलाल साहू को जब कलेक्टर आकाश छिकारा ने फूलमाला, शॉल पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तो वे इस आत्मीय स्वागत से गदगद हो गए। पूरनलाल ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई गई है। पीने के पानी, बैठने के लिए कुर्सी, छाया के साथ ही टोकन भी समय पर प्राप्त हो रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button